मेरठ। जिले में अप्रैल माह के पहले सप्ताह में ही दिन और रात के तापमान में वृद्घि दर्ज हुई है। दिन का तापमान बढ़कर 33 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। रात का तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अभी गर्मी और बढ़ेगी।
इससे पहले दो बार बेमौसम बारिश होने से तापमान गिर गया था। अब मौसम शुष्क होने से तापमान बढ़ रहा है। शुक्रवार को सुबह से ही तेज धूप निकली और दिन का तापमान बढ़कर पहली बार 33 पार पहुंच गया। सीजन में शुक्रवार का दिन अब तक का सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया। वहीं, बृहस्पतिवार रात भी सीजन की सबसे गर्म रात दर्ज की गई। न्यूनतम तापमान भी पहली बढ़कर 18 डिग्री के बार पहुंच गया।
सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विवि के मौसम वैज्ञानिक डॉ. यूपी शाही का कहना है कि मौसम अभी शुष्क बना रहेगा। बारिश की कोई संभावना नहीं है। दिन व रात के तापमान में तेजी से बढ़ोतरी होगी।
मौसम कार्यालय पर दिन का अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 18.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, मेरठ के एयर क्वालिटी इंडेक्स में भी बढ़ोतरी होने लगी है। शुक्रवार को शहर का एक्यूआई 106 दर्ज किया गया, जयभीमनगर में 122, गंगानगर में 106 और पल्लवपुरम में 115 एक्यूआई का स्तर दर्ज किया गया।