मुजफ्फरनगर। कांग्रेस हाईकमान के निर्देश पर शहर कांग्रेस कमेटी को भंग कर नए पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई। इस मौके पर नव नियुक्त शहर अध्यक्ष ने पार्टी को नई दिशा देने और अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने का संकल्प लिया। रविवार को कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने रेलवे रोड स्थित एक रेस्टोरेंट में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की। इस दौरान सतपाल कटारिया को जिलाध्यक्ष और एडवोकेट रंजन मित्तल को महानगर अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई।
यूपी में 236 न्यायिक अधिकारियों का तबादला,मुजफ्फरनगर के भी 2 एडीजे गए, 4 नए जज आये
नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष एडवोकेट रंजन मित्तल ने बताया कि, “जब तक मुझ पर आरोप थे, तब तक मैं मंच पर नहीं आया। अब वे आरोप हट चुके हैं, इसलिए आज मैं यहां खड़ा हूं।” उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका राजनीति में कोई व्यक्तिगत स्वार्थ नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर वह अपनी पारिवारिक विचारधारा को बनाए रखने में सफल रहे तो राजनीति में आगे बढ़ेंगे, अन्यथा पीछे हट जाएंगे। रंजन मित्तल ने शहर में बढ़ती ई-रिक्शा की संख्या और अतिक्रमण को लेकर चिंता जताई। उन्होंने नगर पालिका प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि शहर को अतिक्रमण की दलदल में धकेलने के लिए नगर पालिका जिम्मेदार है।
जाटों की घटती जनसंख्या व बढ़ते अपराध जाट बिरादरी को लेकर डूब जाएंगे-नरेश टिकैत
उन्होंने दावा किया कि नगर पालिका द्वारा शहर के सौंदर्यीकरण के लिए पेश किए गए बजट का 40% भी सही तरीके से खर्च कर दिया जाए, तो शहर की सूरत बदल सकती है। लेकिन बजट का बड़ा हिस्सा दलालों और ठेकेदारों के बीच बंट जाता है, जिससे शहर के विकास कार्यों पर सिर्फ 5-10% राशि ही खर्च होती है। रंजन मित्तल ने चुनौती देते हुए कहा कि यदि कोई भी व्यक्ति यह साबित कर दे कि उन्होंने कोई गलत दावा किया है, तो वे अपनी सारी संपत्ति छोड़ देंगे और शहर भी छोड़ देंगे।
सिसौली में जाट महापंचायत में उमड़ी भारी भीड़, जाटों ने केन्द्र में आरक्षण की मांग को लेकर भरी हुंकार
सम्मान समारोह में मुख्य रूप से नव नियुक्त जिलाध्यक्ष सतपाल कटारिया, महानगर अध्यक्ष रंजन मित्तल, पूर्व सांसद सईदुज्जमा, पूर्व जिलाध्यक्ष आनंद प्रकाश त्यागी, गीता काकरान, शशिकांत शर्मा एडवोकेट, गोपाल शर्मा और मुकेश शर्मा सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।