Saturday, May 10, 2025

मुज़फ्फरनगर में मॉर्निंग वॉक पर निकली दो महिलाओं से तमंचे के बल पर सोने के जेवर लूटे, एक महिला घायल

मुजफ्फरनगर। शनिवार को दिन निकलते ही दो महिलाओं से लूट की सनसनीखेज वारदात ने हड़कंप मचा दिया। बुढ़ाना कोतवाली क्षेत्र के दभेड़ी नहर पुलिया पर मॉर्निंग वॉक के लिए निकली दो महिलाओं से बाइक सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने लूटपाट कर सनसनी फैला दी। बदमाशों ने तमंचे के बल पर महिलाओं को आतंकित  कर सोने के कुंडल और सोने का लॉकेट लूट लिया। विरोध करने पर बदमाशों ने महिलाओं के साथ बर्बरता की, जिससे एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

मुजफ्फरनगर में दोस्त निकले हत्यारे, कूकड़ा से गायब था ई रिक्शा चालक, युवक का शव ककराला के जंगल से बरामद

घटना कसेरवा गांव की निवासी आशिया पत्नी मोहम्मद हसन और शबनम पत्नी नदीम के साथ हुई। दोनों महिलाएं सुबह-सवेरे घर से मॉर्निंग वॉक के लिए निकली थीं। इसी दौरान बाइक पर सवार तीन बदमाश अचानक आए और तमंचे के बल पर दोनों को डराते हुए लूटपाट शुरू कर दी। लूट के दौरान आशिया ने विरोध  किया, जिसके कारण बदमाशों ने उससे मारपीट की। इस हमले में आशिया के कान कट गए और वो लहूलुहान हो गई। घायल आशिया को तुरंत अस्पताल ले जाया  गया, जहां उसके कान का इलाज किया गया।

मुज़फ्फरनगर में चला योगी बाबा का बुलडोजर,अवैध कॉलोनियों को किया ध्वस्त, अवैध प्लाटिंग का चल रहा है कारोबार

बुढ़ाना कोतवाली निरीक्षक आनंद देव मिश्रा मौके पर पहुंचे और उन्होंने लूट की वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों  की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस को जब शबनम द्वारा यह बताया गया कि उसने आशिया के कुंडल लूटने में कान फटने की घटना के बाद खुद ही  बदमाशों को अपनी ज्वेलरी सौंप दी तो कुछ देर के लिए पुलिस टीम भी मुस्कुराने लगी। घटनास्थल पर भारी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई, जिनमें इस घटना को लेकर आक्रोश देखा गया। पुलिस ने पीड़िताओं की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और बदमाशों की धरपकड़ के लिए आसपास के इलाकों  में तलाशी अभियान शुरू किया है।

मुज़फ्फरनगर में चाट बाज़ार का धरना जारी, राकेश टिकैत बोले- यह चाट बाजार जहां था, वहीं पर लगाया जायेगा !

मुजफ्फरनगर में बाइक सवार बदमाशों द्वारा हाल ही में की गई लूट की ये कोई पहली घटना नहीं है। तीन-चार दिन पहले ही  इसी खतौली-बुढ़ाना रोड पर रतनपुरी थाना क्षेत्र में भी कई राहगीरों से इसी तरह की लूट की वारदातें सामने आई थीं। इन मामलों में सीसीटीवी फुटेज के आधार  पर पुलिस ने विनोद गड़रिया गिरोह के सदस्यों की पहचान करने का दावा किया था। इसके बावजूद, बदमाशों का हौसला बुलंद है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय