Tuesday, April 22, 2025

ठाकुर चेतन सिंह राणा बने करणी सेना पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष, राष्ट्रीय अध्यक्ष अम्मू ने किया मनोनीत

मुरादाबाद । मुरादाबाद निवासी ठाकुर चेतन सिंह राणा को पश्चिमी उत्तर प्रदेश का प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया गया है। करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सूरजपाल सिंह अम्मू के द्वारा मनोनयन पत्र के अनुसार श्री राणा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों में संगठन को मजबूत करने का काम करेंगे। सेना के सभी राष्ट्रीय पदाधिकारियों की सहमति पर यह जिम्मेदारी ठाकुर चेतन सिंह राणा को सौंपी गई है।

‘लव-जिहाद’ की गूंज फिर मुज़फ्फरनगर में, युवती से धर्म छिपाकर निकाह और शोषण, हिंदूवादी संगठन ने किया हंगामा

इस अवसर पर करणी सेना पश्चिम उप्र के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर चेतन सिंह राणा ने कहा कि मैं संगठन को विस्तार देने के लिए तन मन से काम करूंगा। प्रत्येक हिंदू के लिए सदैव खड़ा रहूंगा, बहन बेटियों के मान सम्मान की रक्षा की जाएगी, गौ रक्षा, मठ मंदिरों की रक्षा, पुजारियों की रक्षा पर पहले काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि करणी सेना सरकार के द्वारा सदन में पास किए गए वक्फ बोर्ड अधिनियम संशोधन का समर्थन करती है। साथ ही सपा सांसद रामजीलाल सुमन द्वारा राणा सांगा पर दिए गए विवादित बयान का करणी सेना लगातार विरोध करेगी।

यह भी पढ़ें :  "केंद्र सरकार की आर्थिक नाकामी छिपाने को कांग्रेस पर निशाना साध रही है- खरगे"
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय