Thursday, April 17, 2025

ग्रेटर नोएडा में 17 किलो गांजा समेत तीन गिरफ्तार, मुकदमा दर्ज

ग्रेटर नोएडा। अवैध रूप से मादक पदार्थ बेचने वाले 3 लोगों को जनपद गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
पुलिस आयुक्त श्रीमती लक्ष्मी सिंह के मीडिया प्रभारी धर्मेंद्र कुमार शुक्ला ने बताया कि थाना बादलपुर पुलिस ने एक सूचना के आधार पर सुनील कुमार उर्फ गुल्लू को गिरफ्तार किया है।

उन्होंने बताया कि इसके पास से पुलिस ने 12 किलो गांजा बरामद किया है, जिसकी बाजार में कीमत करीब सवा लाख रुपए है। उन्होंने बताया कि उक्त बदमाश के ऊपर इससे पूर्व 6 मुकदमे विभिन्न धाराओं में दर्ज है।

उन्होंने बताया कि थाना सेक्टर-63 पुलिस ने विजय मुनि पुत्र राजकुमार को गिरफ्तार कर उसके पास से सवा किलो गांजा बरामद किया है। मीडिया प्रभारी ने बताया कि थाना दादरी पुलिस ने इरफान पुत्र इदरीश को गिरफ्तार कर उसके पास से 5 किलो गांजा बरामद किया है।

यह भी पढ़ें :  मौसम विभाग ने फिर जारी किया हीट वेव का अलर्ट, 2 दिनों में ही पारा 41 डिग्री पार जाने की संभावना
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय