Monday, May 12, 2025

पति से करा दिया तलाक, शादी का झांसा देकर करता रहा दुष्कर्म, अब शादी से कर रहा इंकार

कानपुर। चकेरी थाना अंतर्गत एक महिला ने युवक पर मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपित ने शादी का झांसा देकर पति से तलाक कराया। फिर गुपचुप एक फ्लैट में रखकर चार महीनों तक शारीरिक संबंध बनाये। अब शादी करने से इनकार कर रहा है। पुलिस ने युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।

मेरठ में महिलाओं को पीटने के मामले ने पकड़ा तूल, सपा विधायक बोले करेंगे आमरण अनशन

मूलरूप से हमीरपुर के मौदहा निवासी महिला ने बताया कि 2012 में उसकी मुलाकात गांव में रहने वाले सुशील कुमार से हुई थी। दोनों के बीच काफी गहरी दोस्ती भी हो गयी थी। लेकिन 2017 में महिला के परिजनों ने बिठूर में उसकी शादी करा दी थी और दोनों का सम्पर्क टूट गया था।

8 लाख पेड़ लगा चुकी हैं कर्नल सोफिया कुरैशी की जुड़वां बहन शायना सुनसारा 

साल 2018 में पीड़िता का पति सड़क दुर्घटना में घायल हो गया था। इसी बीच एक बार फिर दोनों के बीच बोल-चाल शुरू हो गयी और नजदीकियां बढ़ गयीं। इसी का फायदा उठाते हुए आरोपित ने महिला के साथ शादी करने की बात बोलकर अपने पति को तलाक देने की बात कही। इन पर महिला राजी हो गयी और उसने 20 नवम्बर 2024 को अपने पति से तलाक ले लिया।

ऑपरेशन सिंदूर पर डोभाल-वांग यी की बातचीत: एनएसए बोले- ‘आतंक के खिलाफ कार्रवाई जरूरी थी’

पति से तलाक लेने के बाद महिला चकेरी पहुंची। जहां आरोपित  करीब चार महीने तक एक फ्लैट में रखकर उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। वहीं पीड़िता ने जब सुनील से शादी करने को कहा तो उसने मना करते हुए कहा कि उसके घर वालों ने कहीं और शादी तय कर दी है। इसके बाद पीड़िता ने चकेरी थाने में आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

नगरोटा सैन्य स्टेशन पर फायरिंग में एक जवान घायल, घुसपैठिए को पकड़ने के लिए तलाशी अभियान जारी

चकेरी थाना प्रभारी संतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि महिला की तहरीर पर आरोपित युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जांच कर मामले में कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय