मुजफ्फरनगर। भीषण गर्मी व तेज धूप के कारण लोगों का हाल बेहाल हो गया है। लू चलने की वजह से लोगों का दोपरह में सड़कों पर चलना मुश्किल हो गया। ऐसे में लोग घरों में दुबके रहने पर मजबूर हो रहे हैं। बुधवार को अधिकतम तापमान 38.01 तक पहुंच गया जबकि न्यूनतम तापमान 23.5 डिग्री सेल्सियस रहा। भीषण गर्मी के इस मौसम में लोगों की दिनचर्या पूरी तरह से बदल गई है। सुबह व शाम के समय ही लोग घरों से बाहर निकल रहे हैं।
मुज़फ्फरनगर में भारत विरोधी पोस्ट शेयर करने वाला एक और युवक गिरफ्तार, सोशल मीडिया पर मचा बवाल
पिछले तीन दिनों से भीषण गर्मी के कारण लोगों को काफी दिक्कतें झेलनी पड़ रही है। पिछले तीन दिनों से सुबह आठ बजते ही सूर्य देव के तीखे तेवर दिखाई देना शुरू हो जाते हैं। दोपहर होते-होते गर्म हवाएं चल रही इस कारण लोग आवश्यक कार्यों के लिए ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। दोपहिया वाहन चालकों को सफर करने में परेशानी हो रही है, गर्मी से बचने के लिए लोग कपड़ों से लिपटे हुए नजर आते हैं। बुधवार को अधिकतम तापमान 38.1 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 23.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। उधर गर्मी ज्यादा होने के कारण उल्टी, दस्त की बीमारियां भी बढऩे लगी है। जिला अस्पताल में भी डायरिया व बुखार से पीडि़त मरीजों की भर्ती होने की संख्या बढ़ती जा रही है।
मुजफ्फरनगर में हुई थी छात्रा से छेड़छाड़, दोषी को तीन साल की सजा और जुर्माना
गर्मी के चलते पेय पदार्थों की डिमांड बढ़ी गर्मी बढऩे के बाद ठंडे पेय पदार्थों की डिमांड बढ़ गई है। बढ़ते तापमान से परेशान लोगों ने गर्मी से बचने के लिए कोल्ड ड्रिक, ठंडी लस्सी, गन्ना का जूस, आइसक्रीम व अन्य पेय का सेवन कर रहे हैं। इस प्रचंड गर्मी में लोग नींबू का शरबत, शिकंजी, इत्यादि ठंडी चीजें पीकर शरीर को ठंडक प्रदान कर रहे हैं। जिला अस्पताल के वरिष्ठ फिजिशियन डा. योगेन्द्र त्रिखा ने सलाह दी है कि पिछले दो तीन दिनों से गर्मी बढ़ रही है। इससे स्वयं को बचाएं। गर्मी से बचाव तथा इसके प्राथमिक इलाज के लिए सावधानियां रखना अति आवश्यक है। गर्मी के दिनों में धूप में बाहर जाते समय हमेशा सफेद या हल्के रंग के ढीले कपड़ों का प्रयोग करें। बिना भोजन किए बाहर न निकलें। भोजन करके एवं पानी पीकर ही बाहर निकले। इसी के साथ रंगीन चश्मा व छतरी का प्रयोग करें। गर्मी में हमेशा पानी अधिक मात्रा में पीए। जहां तक संभव हो, ज्यादा समय तक धूप में खड़े न रहे।