Thursday, April 17, 2025

नहीं रही मशहूर अभिनेत्री उत्तरा बाओकर,79 साल की उम्र में निधन

मुंबई। मशहूर अभिनेत्री उत्तरा बाओकर का निधन हो गया। वह 79 साल की थीं। वह लंबी बीमारी से जूझ रही थीं। उन्होंने अब तक कई मराठी और हिंदी फिल्मों और धारावाहिकों में काम किया था।

अभिनेत्री उत्तरा बाओकर ने अब तक कई सीरियल्स में भी काम किया है। उत्तरा बाओकर ने 1986 में सीरियल ‘यात्रा’ से फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वह 1987 में रिलीज हुए सीरियल ‘तमस’ से चर्चा में आईं। इसके बाद उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। वह ‘एक दिन अमांका’, ‘रुक्मावती की हवेली’, ‘द बर्निंग सीजन’, ‘सरदारी बेगम’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं।

उनके निधन से फिल्म इंडस्ट्री शोक में है। उत्तरा बाओकर ने सुमित्रा भावे की कई फिल्मों में काम किया। उनके पास मुद्रा और आवाज अभिनय पर कमान थी। वह कई वर्षों तक राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय में पढ़ा रही थी।

यह भी पढ़ें :  सस्पेंस और थ्रिल से भरपूर 'खौफ' का ट्रेलर रिलीज
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय