Sunday, May 19, 2024

आंधी और बूंदाबांदी ने गिराया इन जिलों का तापमान, आज दिन में बारिश के आसार

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

मेरठ। देर रात आई आंधी और सुबह हुई बूंदाबांदी से मेरठ का मौसम बदल गया है। पश्चिम यूपी का मौसम में भी इससे बदलाव आया है। मौसम में बदलाव से गर्मी से राहत मिली है।

रात में आई आंधी और आज रविवार को सुबह हुई बूंदाबांदी से मौसम बदल गया है। आज मौसम में सुबह से ही बदलाव देखा जा रहा है। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। सुबह से तेज धूल भरी हवाएं चल रही हैं। आसमान में बादल हैं। मौसम विभाग के अनुसार आज मेरठ और एनसीआर में के अलावा यूपी के कुछ जिलों में हल्की बारिश की आशंका है। मौसम वैज्ञानिक डा. एन सुभाष ने बतया कि अगले कुछ घंटों में इन इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। दिल्ली-एनसीआर में गरज के साथ बारिश का अनुमान है।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

बता दें पश्चिम यूपी से सटे पहाड़ी राज्य उत्तराखंड में बने पश्चिम विक्षोभ का असर यूपी के जिलों में देखा जा रहा है। पिछले दो दिन से चल रही ठंडी हवाओं के कारण तापमान में ब्रेक लगा है। जिससे प्रचंड गर्मी से राहत मिली है। डा. एन सुभाष ने बताया कि अभी दो दिन तक ऐसे ही मौसम रहने का अनुमान है। यानी लोगों को गर्मी से दो दिन और राहत की संभावना है। वहीं यूपी के पूर्वी जिलों में लू कहर बरपा रही है। चित्रकूट मंडल और कानपुर मंडल में गर्मी से लोगों का बुरा हाल है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,319FollowersFollow
50,181SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय