Friday, September 20, 2024

सहारनपुर में नशे से दूर रहे ब्राह्मण समाज के युवा : अतुल पाराशर

सहारनपुर। ब्राह्मण महासभा संपूर्ण भारत की ओर से भगवान परशुराम जी के अवतरण दिवस पर समस्त ब्राह्मणों की एक विचार मंथन गोष्ठी सिद्धेश्वर पीठ महामृत्युंजय मंदिर पर संपन्न हुई। जिसमें राकेश शर्मा, अनिल  शर्मा, बौद्ध राम  शर्मा, आत्मानुभवी, विशाल  शर्मा, चमन  शर्मा, मोहित  शर्मा, राजेश शर्मा, महेंद्र शर्मा, दुष्यंत शर्मा, अंकित शर्मा, रोहित कौशिक शामिल हुए। कार्यक्रम अध्यक्षता यशपाल शर्मा  ने की।
उन्होंने  7 मई 2023 को होने वाले समस्त ब्राह्मण समाज के भगवान परशुराम जी के अवतरण दिवस के उपलक्ष में होने वाली शोभायात्रा एवं संगोष्ठी के बारे में अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम  संयोजक अतुल  पाराशर ने  संगोष्ठी को  संबोधित करते हुए कहा कि ब्राह्मण समाज अपनी  कुरीतियों  की  ओर भी  ध्यान  दे  और  अपने  परिवार को अपनी  संस्कृति  के  बारे  में  जानकारी दे। ब्राह्मण समाज के युवा नशे से दूर रहें। अतुल पाराशर ने रोहित कौशिक और उनकी टीम को नकुड के परशुराम जी के अवतरण दिवस के सफल कार्यक्रम के आयोजन के लिए समस्त ब्राह्मण समाज एवं 7 मई के कार्यक्रम  आयोजक मंडल की तरफ से पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया।
सभी  वक्ताओं ने  सर्वसम्मति से  7  मई को  भव्य  शोभायात्रा निकालने का  आश्वासन  दिया एवं संयुक्त रूप से कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार का आयोजक मंडल को विश्वास दिलाया। ब्रह्म समर्पित ब्राह्मण महासभा संपूर्ण भारत के जिलाध्यक्ष ओम प्रकाश शर्मा ने स्मृति चिन्ह देकर रोहित कौशिक  को सम्मानित किया। इस दौरान अनिल शर्मा, धर्मेश कपिल, दुष्यंत शर्मा ने भी अपने विचार रखे और कहा कि ब्राह्मण समाज हमेशा राष्ट्रवादी रहा है। राष्ट्रहित में चिंतन किया है इसलिए राष्ट्र के कार्य करें, समाज सेवा करें, ब्रह्म समाज ने हमेशा देश एवं राष्ट्र के लिए कुर्बानी दी है। रोहित कौशिक ने कहा कि 28 अप्रैल 1740  महान ब्राह्मण योद्धा बाजीराव पेशवा की पुण्य तिथि पर उन्हें नमन किया गया है।
उन्होंने कहा कि हमेशा योद्धाओं को याद करते रहे और उनकी प्रेरणा से कार्य करते रहें। रोहित कौशिक ने कहा कि जो समाज ने मान- सम्मान उनहें दिया है वह उसका हमेशा आभारी रहेंगे। इस दौरान अंकित शर्मा, राहुल शास्त्री, अनिल शर्मा, दुष्यंत शर्मा, राजू पंडित, विशाल पाराशर, धर्मेश, कपिल, यशपाल शर्मा, संजय, कपिल आदि ब्राह्मण समाज के युवा एवं बुजुर्ग उपस्थित रहे।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,334FansLike
5,410FollowersFollow
107,418SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय