Sunday, May 19, 2024

नोएडा में पिस्तौल दिखाकर करता था पत्नी से मारपीट, पुलिस से की शिकायत

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

नोएडा। नोएडा पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जिसके पास से विदेशी पिस्तौल बरामद हुई है। उसकी इस पिस्तौल की जानकारी किसी और ने नहीं बल्कि उसकी ही पत्नी ने पुलिस को दी। नोएडा के सेक्टर-121 की क्लियो काउंटी सोसाइटी में रहने वाले सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने घरेलू विवाद में पत्नी के साथ मारपीट की और उस पर पिस्तौल तान दी। पत्नी ने पुलिस को फोन किया। उसने पुलिस को खुद बताया कि उसके पति के पास अवैध पिस्टल है।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से अवैध विदेशी पिस्तौल और कारतूस बरामद कर लिए। से पिस्टल चेकोस्लोवाकिया की है। इसकी कीमत करीब ढाई लाख रुपए के आसपास बताई जा रही है।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

क्लियो काउंटी सोसाइटी निवासी नेहा ने बताया कि उसका पति अमित पवार उसके साथ मारपीट करता है। उसके पास अवैध पिस्तौल है। आरोपी उसे जान से मारने की फिराक में है। अमित ने नशे में उन पर पिस्तौल तान दी थी, वह किसी तरह जान बचाकर भागीं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पति को हिरासत में ले लिया। तलाशी में उसके पास चेकोस्लोवाकिया की पिस्तौल और कारतूस बरामद हुए।

पुलिस के अनुसार पिस्तौल विदेशी है, जिसे अवैध रूप से आरोपी ने अपने पास रखा था। इस बारे में जांच की जा रही है कि उसने पिस्तौल कहां से खरीदी। आरोपी की 14 वर्ष की बेटी भी है। पति-पत्नी के बीच लंबे समय से घरेलू विवाद चल रहा है। जिसके चलते हर बार वो अपनी पत्नी को पिस्टल दिखाकर उसके साथ मारपीट करता था। पत्नी ने परेशान होकर देर रात पुलिस को फोन किया। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी अमित को गिरफ्तार किया।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,319FollowersFollow
50,181SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय