Saturday, April 19, 2025

मुजफ्फरनगर में जिलाधिकारी ने खेलो इंडिया के तहत जागरूक करने के लिए प्रभात फेरी को किया रवाना

मुजफ्फरनगर। जनपद में खेलो इंडिया टीम की प्रभात फैरी को डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने हरी झंडी दिखाकर शुरू किया रैली मुजफ्फरनगर के मुख्य मार्गो से होते हुए चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में पहुंची।

स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेलों इंडिया के तहत कबड्डी, कुस्ती, जूडो-कराटे सहित अन्य खेल शुरू कराए। उसके पश्चात मुजफ्फरनगर के महावीर चौक स्थिति राजकीय इंटर कॉलेज मैं प्रभात फेरी पहुंची जहां पर छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम किए।

बता दें कि गत कल मशाल रैली रात्रि बिजनौर से मुजफ्फरनगर पहुंची थी और यह रैली मुजफ्फरनगर से सहारनपुर प्रस्थान करेगी। खेलो इंडिया के तहत मशाल रैली प्रदेशभर में निकाली जा रही है। जिससे युवाओं को खेलों के प्रति जागरूकता किया सके। खेलो इंडिया मैनेजमेंट टीम के राज सिंह ने बताया कि मशाल रैली का उद्देश्य खेलों के प्रति आमजन को जागरूक करना है। और ऐसी चार मसाले पूरे प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सानिध्य में निकाली गई है।

उन्होंने कहा कि हम 20 जिलों में पहुंचेंगे। कहा कि खेलो इंडिया में जो गेम हो रहे हैं। इसमें पूरे भारत में 200 यूनिवर्सिटी चिन्हित की गई है। 200 यूनिवर्सिटीओं में से 4705 बच्चे भाग ले रहे हैं। और भारत में यह तीसरा कार्यक्रम है। राज सिंह ने बताया कि खेलो इंडिया उत्तर प्रदेश में पहली बार आयोजित किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें :  मुज़फ्फरनगर में हिंदू मामा ने निभाया रिश्ते का फर्ज़, मुस्लिम भांजी की शादी में दिया भात, हेलीकॉप्टर से कराई विदाई
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय