Saturday, April 19, 2025

अनमोल वचन

शास्त्र कहते हैं मन को वश में करो और मनुष्य कहता है कि मन बहुत चंचल है। यह प्रयास करने पर भी चलायमान रहता है, स्थिर हो ही नहीं पाता। जब उसे यह ज्ञान होता है कि मन को वश में करने पर ही परमात्मा के दर्शन हो पायेंगे तो वह उसे वश में करने के लिए हठ क्रियाओं का अवलम्ब लेता है।

मनुष्य को यह ज्ञान होना चाहिए कि मन का सबसे बड़ा विकार अहम् है। हठ कर्मों से अहम् और बढ़ जाता है। हठ कर्मों में प्रवृत व्यक्तियों को यह अहंकार हो जाता है कि मैंने घोर तपस्या करके ये सिद्धियां प्राप्त की हैं। उन सिद्धियों का प्रदर्शन कर वह लोगों से प्रशंसा प्राप्त करने की चेष्टा करता है। उससे उसका अहम् और बढ़ जाता है।

मन बुद्धि द्वारा अपनाये गये हठ कर्म आत्मा के बंधन को समाप्त नहीं करते, बल्कि इन बंधनों में और वृद्धि कर देते हैं। हठ कर्म कभी सच्ची मुक्ति का साधन नहीं बन सकते। इनका फल भुगतने के लिए जीव आवागमन के चक्र से बंधा रहता है।

यह भी पढ़ें :  अनमोल वचन
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय