Monday, May 20, 2024

मेरठ में रात से हो रही बारिश से मौसम में आया बदलाव, जगह-जगह जलभराव

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

मेरठ। रात से हो रही बारिश से मई के अंतिम सप्ताह में मौसम काफी सुहाना हो गया है। बारिश से तापमान में 10 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है। आज सुबह करीब 6 बजे मेरठ का अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री दर्ज किया गया। जो कि समान्य से करीब 4 डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान भी मेरठ का इस समय 24 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है।

मौसम विभाग ने आज शनिवार और रविवार को बारिश की संभावना जताई है। रात से हो ही बारिश और तेज रफ्तार हवाओं  से गिरा तापमान गर्मी से लोगों को राहत दे रहा है।
जलभराव और बिजली कटौती

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

मेरठ में रात से हो रही बारिश से जगह-जगह जलभराव हो गया है। शहर की सड़कें जलमग्न हैं। वहीं तेज आंधी चलने से बिजली की सप्लाई ठप हो गई है। कई इलाकों में रात से ही बिजली गायब है। जिससे सुबह लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा है। बारिश के चलते बच्चों को स्कूल जाने में भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई स्कूलों में बारिश के कारण बच्चों को वापस घर लौटा दिया गया। मौसम विभाग की माने तो आज और कल रविवार को बारिश की संभावना है। इस समय हवा की रफ्तार करीब 35 किमी प्रति घंटा है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,319FollowersFollow
50,181SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय