Sunday, April 13, 2025

मुख्यमंत्री आवास से फूल के 100 गमले चोरी, नगर निगम टीम ने दो लोगों को पकड़ा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में होने वाले ग्लोबल इनवेस्टर्स समिट से पहले लखनऊ में सीएम आवास से लेकर आईजीपी तक फूलों के गमले रखे गए थे। वहां लगभग 100 गमले चोरी हो गए।

नगर निगम की टीम ने दो लोगों को पकड़ा है। उनसे पूछताछ की जा रही है। अब गमलों की सुरक्षा के लिए टीम बनाई गई है।

राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने बताया कि उत्तर प्रदेश को नए भारत का ‘ग्रोथ इंजन’ बनाने के सपने को धरातल पर उतारा जा रहा है।

राज्य को निवेश का केन्द्र बनाया जाएगा। इसके लिए ‘ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट’ हो रहा है। इसके लिए लखनऊ को सजाया जा रहा है।

इसी बीच मुख्यमंत्री आवास से 100 गमले चुरा लिए गए।

 

यह भी पढ़ें :  मेरठ में सनसनी: लापता व्यापारी का शव राजवाहे में मिला, गोली मारकर की गई बेरहमी से हत्या
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय