Sunday, May 19, 2024

मुजफ्फरनगर में मिशन शक्ति नारी सशक्तिकरण जागरूकता से चलाया अभियान

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन के निर्देशन में पुलिस अधीक्षक अपराध प्रशांत कुमार प्रसाद के पर्यवेक्षण में मिशन शक्ति नारी सशक्तिकरण जागरूकता से संबंधित वैदिक पुत्री कन्या इंटर कॉलेज थाना नई मंडी जिला मुजफ्फरनगर में अभियान चलाया गया।

जिस अभियान के अंतर्गत एएचटीयू प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र मोहन सिद्धू, महिला का01634 श्वेता चौधरी, महिला का0 917 शालू, महिला का0 1095 विमलेश एवं जनपद कीश्रीमती बीना शर्मा मिशन शक्ति जिला कार्डिनेटर सिविल के साथ संयुक्त टीम बनाकर बालिकाओं को आत्म सुरक्षा एवं शासन द्वारा चलाए गए महिलाओं से संबंधित भिन्न -भिन्न महिला हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

उनको बताया गया कि आप यदि रास्ते में अकेले हो आपको स्वयं कैसे रक्षा  करनी है। महिलाओं को शासन द्वारा मिलने वाली सभी सुविधाओं के बारे में जानकारी दी गई व ” चुप्पी तोड़ो खुल कर बोलो ” नारे के साथ महिलाओं का उत्साह वर्धन करते हुए महिलाओं को अपने अधिकारों के बारे में जागरूक किया तथा महिला कांस्टेबल श्वेता चौधरी के माध्यम से जुड़े कराटे के छोटे-छोटे  टिप्स देकर महिलाओं को जागरूक किया। थाना एएचटीयू टीम द्वारा समय अनुसार आगे भी ऐसे कार्यक्रम करके महिलाओं को समय-समय पर जागरूक किया जाएगा।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,319FollowersFollow
50,181SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय