Friday, September 20, 2024

महिला की गले से सोने की चेन लूटकर भागे बदमाशों को पुलिस ने 4 घंटे में किया गिरफ्तार

नोएडा । थाना सेक्टर -113 पुलिस ने एक महिला के गले से सोने की चेन लूटने वाले 2 बदमाशों को 4 घंटे के अंदर गिरफ्तार किया है।  बदमाशों ने थाना सेक्टर-24 क्षेत्र सहित राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर लूटपाट की कई वारदातें करनी स्वीकार की है।
 पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) हरिश चंदर ने बताया कि थाना सेक्टर-113 क्षेत्र के सेक्टर- 73 से एक महिला के गले से  सोने की चेन लूटने वाले बदमाशों को थाना पुलिस ने 4 घंटे के अंदर गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान रफी अहमद पुत्र नूर अहमद उम्र 27 वर्ष, तथा सादाब पुत्र आफताब उम्र 27 वर्ष के रूप में हुई है।
उन्होंने बताया कि इनके पास से पुलिस ने विभिन्न जगहों से लूटी गई 2 सोने की चेन, एक मोबाइल फोन, अवैध हथियार तथा घटना में प्रयुक्त होने वाले दुपहिया वाहन बरामद किया है। डीसीपी ने बताया कि इन बदमाशों ने 3 दिन पूर्व थाना सेक्टर- 24 क्षेत्र से एक व्यक्ति के गले से सोने की चैन लूटना स्वीकार किया है। उन्होंने बताया कि इन बदमाशों ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में लूटपाट की कई वारदातें करनी स्वीकार की है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,334FansLike
5,410FollowersFollow
107,418SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय