Sunday, April 20, 2025

उत्तराखंड में नहीं बचेंगे भ्रष्टाचारी, सीएम धामी ने लिया संज्ञान, विजिलेंस जांच के दिए आदेश

देहरादून। भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बार फिर से धामी सरकार की मंशा साफ हुई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने परिवहन निगम के भ्रष्ट अधिकारी के खिलाफ विजिलेंस जांच के अलावा चार अन्य व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने स्पष्ट किया है कि राज्य में जीरो टॉलरेंस नीति पर काम किया जाएगा।

दरअसल, राज्य निगम कर्मचारी अधिकारी महासंघ की तरफ से मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर परिवहन निगम के उप महाप्रबंधक वित्त भूपेंद्र कुमार के खिलाफ भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए गए थे। अब मुख्यमंत्री ने इस पर विजिलेंस जांच की संस्तुति दी है। आरोप है कि उप महाप्रबंधक ने अनुबंधित वाहन स्वामियों से मिलकर बड़ी धनराशि इकट्ठा की और अपने परिवारिक सदस्यों के बैंक खातों में जमा कराई। भूपेंद्र कुमार के विरुद्ध मिली वित्तीय अनियमितताएं और अन्य शिकायतों को मुख्यमंत्री ने गंभीरता से लिया है।

इसके अलावा मौजा, जाखड़, कोचर कॉलोनी पश्चिम ऑफिसर्स कॉलोनी, राजपुर रोड पर गलत तरीके से जमीनों पर अवैध कब्जे के मामलों में सेवानिवृत्त लेखपाल कुशाल सिंह राणा और राजेंद्र डबराल के विरुद्ध मुकदमा चलाने की अनुमति दी गई है।

हरिद्वार जिले की तहसील लक्सर में लेखपाल महिपाल सिंह पर जमीन की सही रिपोर्ट लगाने के एवज में रिश्वत मांगने के मामले में मुकदमा चलाया जाएगा। जबकि, गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पंतनगर के वरिष्ठ भंडारक रजनीश कुमार पांडे के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें :  उत्तराखंड : द्वितीय केदार और तृतीय केदार के कपाट खुलने की तिथि घोषित, भक्तों में उत्साह
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय