Wednesday, April 30, 2025

मुज़फ़्फ़रनगर में बीजेपी युवा मोर्चा का अध्यक्ष गिरफ़्तार, बेटे की जन्मदिन पार्टी में की थी हर्ष फायरिंग

मुजफ्फरनगर। जनपद में भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा के अध्यक्ष ने अपनी रिवॉल्वर से हर्ष फायरिंग की। इस मामले में भाजपा के केशव मंडल युवा मोर्चा के अध्यक्ष दिनेश धनगर निवासी जनकपुरी को थाना सिविल लाइन पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

थाना सिविल लाइन क्षेत्र के मोहल्ला इंदिरा कॉलोनी निवासी दिनेश धनगर पुत्र नकली राम के खिलाफ पुलिस ने हर्ष फायरिंग के मामले में कार्रवाई की है। थाना सिविल लाइन पुलिस के उपनिरीक्षक संदीप कुमार ने थाने में दिनेश पाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

उपनिरीक्षक ने बताया था कि 7 जुलाई की रात्रि में वे अपने साथ सिपाही बाल किशन के साथ मोबाइल पर गश्त कर रहे थे, इसी बीच रात्रि 11.52 पर उनको सूचना मिली कि इंदिरा कॉलोनी में दिनेश पाल नामक व्यक्ति अपने बेटे वेदांत के जन्मदिन के अवसर पर हर्ष फायरिंग कर रहा है।

[irp cats=”24”]

सूचना मिलते ही पुलिस ने दिनेश पाल को मौके से हर्ष फायरिंग करते पकड़ लिया है। दिनेश पाल भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के केशव मंडल के अध्यक्ष बताए जाते हैं। पुलिस ने दिनेश पाल को जेल भेज दिया है।

 

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय