Friday, April 11, 2025

सहारनपुर में बडगाँव पुलिस ने एक शातिर अभियुक्त को फर्जी पासपोर्ट, फर्जी वीजा व अन्य फर्जी दस्तावेजों सहित किया गिरफ्तार

सहारनपुर (बड़गांव)। सहारनपुर जनपद की थाना बड़गांव पुलिस ने एक शातिर अभियुक्त को फ़र्ज़ी पासपोर्ट, फ़र्ज़ी वीजा व अन्य फर्जी दस्तावेजों के साथ गिरफ्तार किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस ने शातिर अभियुक्त सचिन पुत्र राजकुमार को फ़र्ज़ी पासपोर्ट, फ़र्ज़ी वीजा व अन्य दस्तावेज़ के साथ गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक फ़र्ज़ी पासपोर्ट व वीजा के साथ पकड़े गए अभियुक्त सचिन ने 8 महीने सिंगापुर में रहकर बिल्डिंग सर्विस मैनेजमेंट का कोर्स किया था। 8 महीने सिंगापुर में कोर्स करके वह भारत वापस लौटा है।
सचिन ने अपने भाई गौतम के दस्तावेज स्कैन करके अपना फ़र्ज़ी पासपोर्ट व फ़र्ज़ी वीजा सहित अन्य दस्तावेज तैयार किए थे।
यह भी पढ़ें :  सहारनपुर में संदिग्ध हालत में ट्रेन से कटकर युवक की मौत,पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय