Sunday, April 27, 2025

मेरठ में बोले प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह- मोदी फिर से 2024 में बनेंगे प्रधानमंत्री

मेरठ। प्रदेश के दुग्ध विकास कैबिनेट मंत्री व मेरठ के प्रभारी धर्मपाल सिंह ने कहा कि भारत में हिंदू और मुसलमान में कोई भेद नहीं है। सरकार की प्रत्येक योजना का लाभ सभी तक आसानी से पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि विपक्ष भले ही तैयारी कर रहा हो लेकिन, देश में इस बार फिर नरेंद्र मोदी ही प्रधानमंत्री बनेंगे। मेरठ में आज जिले की समीक्षा बैठक के दौरान उन्होंने मेरठ जिले में सरकारी की ओर से संचालित योजनाओं की प्रगति पर संतोष जताया।

मेरठ में जिला पंचायत सभागार में पत्रकारों से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि पूरे देश में विकास की लहर है। विदेशों में भी भारत का डंका बज रहा है। आने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा की ही सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि इस बार पौधरोषण के अभियान को मेरठ में गति मिलेगी। प्रभारी मंत्री ने कहा भाजपा से परेशान होकर ही आज पूरा विपक्ष भाजपा के खिलाफ खड़ा है। भाजपा के खिलाफ विपक्ष ने जहां इंडिया बनाया है। वहीं आज भाजपा के साथ भारत की 140 करोड जनता है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय