मेरठ। मेरठ के किठौर में किशोरी के साथ दरिंदगी के मामले में नया मोड़ आया है। जिसमें मेरठ पुलिस ने एक टवीट किया है। पुलिस के इस ट्वीट के अनुसार किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना का खंडन किया है। पुलिस के अनुसार पीड़िता पहले से एक युवक के संपर्क में थी।
दोनों एक सूनसान जगह पर मिले थे। जहां पर कुछ युवकों ने गुपचुप तरीके दोनों की अश्लील वीडियो बनाई थी। इसके बाद युवकों द्वारा किशोरी के साथ दुव्यवहार किया गया। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा किया है।
ये है पूरा मामाल
मेरठ में किशोरी से क्रूरता की हदें पार करने का मामला सामने आया है। जिसमें आरोप था कि कुछ युवकों ने किशोरी से दुष्कर्म के बाद वीडियो बनाया। जिसमें वे उसे निर्वस्त्र कर क्रूरता कर रहे हैं। इसके बाद वीडियो को पीड़िता के भाई को भेज दिया। मामला थाना किठौर क्षेत्र के एक गांव का बताया गया था। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार किए हैं।