Friday, September 20, 2024

मेरठ में बांग्लादेश के अधिकारियों ने मेरठ में जानी प्रशासन की कार्य प्रणाली

मेरठ। बांग्लादेश के अधिकारियों का एक प्रतिनिधि मंडल आज मेरठ पहुंचा। जहां प्रशासनिक अधिकारियों ने प्रतिनिधिमंडल का जोरदार स्वागत किया।

कमिश्नरी कार्यालय में बांग्लादेश से आए अधिकारियों के पैनल को मेरठ के कमिश्नर सेल्वा कुमारी जे, डीएम दीपक मीणा, नगर आयुक्त अमित पाल, एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने नगर निगम, एमडीए वीसी अभिषेक पांडेय समेत पुलिस व प्रशासन की कार्य प्रणाली को बारीकी से समझाया और अपने अपने विभागों से जुड़ी जानकारियां साझा की।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

इस दौरान कमिश्नर सेल्वा कुमारी ने कहा कि प्रशासनिक अधिकारी के सामने काफी चुनौतियां होती हैं। ऐसी चुनौतियों का सामना शांत और गंभीरता के साथ सूझबूझ से करना चाहिए।

डीएम दीपक मीणा ने बांग्लादेशी अधिकारियों को हाल में ही देश में हुए कई दंगों का उदाहरण देते हुए बताया कि कैसे प्रशासनिक अधिकारियों ने इन पर काबू पाया।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,334FansLike
5,410FollowersFollow
107,418SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय