Thursday, April 17, 2025

दिल्ली की बारिश में ऋषि सुनक, पत्नी अक्षता का ‘प्यार हुआ इकरार हुआ’ पल, तस्वीर वायरल

नई दिल्ली। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक और उनकी पत्नी अक्षता मूर्ति ने रविवार को अक्षरधाम मंदिर का दौरा किया। इस दौरान दोनों पति-पत्नी ने छतरी के नीचे एक मनमोहक पल साझा किया, जिससे सभी आश्चर्यचकित रह गए।

ऋषि सुनक और उनकी पत्नी की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। दोनों को बारिश में एक छाते के नीचे देखा जा सकता है। ऋषि सुनक सफेद फॉर्मल शर्ट के साथ रॉयल ब्लू कलर की पैंट पहने नजर आ रहे हैं। जबकि अक्षता मूर्ति ने गुलाबी लाल पलाज़ो और मैचिंग दुपट्टे के साथ ऑलिव ग्रीन फ्लोरल प्रिंटेड कुर्ता पहना है।

दोनों नंगे पैर छतरी के नीचे करीब-करीब चलते नजर आ रहे हैं। तस्वीर में देखा जा सकता है कि ऋषि सुनक छाता पकड़े हुए हैं और कुछ बातें कर रहे हैं।

यह तस्वीर 1955 की बॉलीवुड फिल्म ‘श्री 420’ के मशहूर गाने ‘प्यार हुआ इकरार हुआ’ की याद दिलाती है। फिल्म में नरगिस और राज कपूर मुख्य भूमिका में थे और गाना दिवंगत लता मंगेशकर और मन्ना डे ने गाया था।

ऋषि सुनक ने साल 2009 में इंफोसिस के संस्थापक एनआर नारायण मूर्ति और सुधा मूर्ति की बेटी अक्षता से शादी की। दोनों ने आज सुबह मंदिर में श्री नीलकंठ वर्णी महाराज की मूर्ति पर ‘अभिषेक’ किया और विश्व शांति, प्रगति और सद्भाव के लिए प्रार्थना की।

प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने कहा, “मुझे और मेरी पत्नी को आज सुबह दर्शन और पूजा के लिए स्वामीनारायण अक्षरधाम जाकर खुशी हुई।” बाद में पीएम सुनक अन्य गणमान्य व्यक्तियों के साथ यहां से राजघाट गए और महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की।

यह भी पढ़ें :  शासको के लिए आज भी आदर्श हैं विक्रमादित्य- उपराष्ट्रपति

ब्रिटिश प्रधानमंत्री ने शनिवार को यहां भारत मंडपम में जी20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लिया और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा आयोजित डिनर में में भी शामिल हुए।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय