मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर के रुड़की रोड फ्रेंड्स कॉलोनी में बुधवार को त्यागी सभा भवन में राष्ट्रीय त्यागी भूमिहार ब्राह्मण समाज समिति के द्वारा एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमे संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष मांगेराम त्यागी व प्रदेश अध्यक्ष पश्चिम उत्तर प्रदेश बॉबी त्यागी ने शेखर त्यागी को नियुक्ति पत्र देकर संगठन का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया।
राष्ट्रीय त्यागी भूमिहार ब्राह्मण समाज समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष मांगेराम त्यागी ने कहा कि आज हमने चरथावल निवासी शेखर त्यागी को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है एवं उनके बाबा जी स्वर्गीय खेमचंद त्यागी समाज के जिम्मेदार व्यक्ति रहे हैं और कस्बा चरथावल के नगर पंचायत अध्यक्ष रहे हैं और हमें यह पूरी आशा है कि शेखर त्यागी अपनी जिम्मेदारी को कर्तव्य के साथ निभाएंगे।
इस दौरान श्रीकांत त्यागी द्वारा भी 2024 के चुनाव से पूर्व अपना एक संगठन बनाये जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि श्रीकांत त्यागी भी अपना ही है। श्रीकांत त्यागी ने ऐसा क्या कर दिया जो हमने नही किया है। सब से संगठन भी चल रहे हैं, वहीं चेहरे हैं जो पार्टियों में होंगे। कहा कि श्रीकांत हमारा है व हमारे परिवार का हिस्सा है अगर वो आया तो उसको भी सपोर्ट मिलेगा।