Wednesday, April 23, 2025

नोएडा में निर्माणाधीन एलिवेटेड के नीचे से जा रही थी कार, अचानक ऊपर से गिरा सरिया

नोएडा। नोएडा में भंगेल एलिवेटेड का निर्माण किया जा रहा है। बुधवार दोपहर को एक कार सवार भंगेल एलिवेटेड के नीचे से जा रहा था। इसी दौरान ऊपर से एक सरिया कार के शीशे पर आ गिरा।

सरिया शीशे को तोड़ते हुए अंदर घुस गया। इससे कार चला रहे देव सिंघल को हल्की चोट आई। उन्हें नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया। इस घटना के बाद आसपास के लोगों और कारोबरियों में रोष है।

दरअसल, नोएडा प्राधिकरण एलिवेटेड रोड का निर्माण कर रहा है। इसका निर्माण कार्य पूरा हो जाना चाहिए था। लेकिन, तकनीकी ख़ामी के चलते निर्माण पूरा नहीं हो सका। यहां सुरक्षा मानकों की अनदेखी भी की गई।

[irp cats=”24”]

निर्माणाधीन साइट पर कोई भी जाल नहीं लगाया गया है। जिससे सरिया या अन्य सामान नीचे गिरने से रोका जा सके। इससे पहले भी कई बार सरिया और एक बार पिलर का पूरा जाल ही सड़क पर गिर गया था।

कई बार शिकायत भी की गई। लेकिन, प्राधिकरण की ओर से ध्यान नहीं दिया गया। पुलिस के मुताबिक देव सिंघल सेक्टर-44 के छलेरा में रहते हैं। वो अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान पिलर नंबर-71 के पास हादसा हो गया।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय