Monday, May 20, 2024

मेरठ में भाजपाइयों और गोरक्षा प्रकोष्ठ ने मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

मेरठ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस पर आज सुबह क्लाउड 9 के सामने अग्रसेन विहार मंदिर वाले पार्क में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लंबी उम्र के लिए पूजा-अर्चना कार्यक्रम किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं मुख्य यजमान सांसद राजेंद्र अग्रवाल रहे। इस दौरान क्षेत्र के लोगों ने अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धर्म लाभ उठाया। लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लंबी आयु के लिए प्रार्थना की।

इस दौरान प्रदीप कपूर मंडल अध्यक्ष शास्त्री नगर, सतेंद्र कुमार शक्ति केंद्र सयोजक और पार्षद सुमित मिश्रा उपस्थित रहे। इसके अलावा सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने देव शिल्पी भगवान विश्वकर्मा की जयंती शिव शक्ति मंदिर में कार्यकर्ताओं के साथ पूजा अर्चना कर भगवान भोलेनाथ एवं देव शिल्पी भगवान विश्वकर्मा से आर्शिवाद लिया।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

गोरक्षा प्रकोष्ठ विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष संजीव अग्रवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन केक काटकर मनाया। इस दौरान गोरक्षा प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी के स्वस्थ व दीर्घायु जीवन हेतु अनंत शुभकामनाएं दी।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,319FollowersFollow
50,181SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय