Monday, April 28, 2025

मुजफ्फरनगर: एसपी सिटी ने किया थाना सिविल लाईन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण

मुजफ्फरनगर। पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत ने आज थाना सिविल लाईन का वार्षिक निरीक्षण किया। सर्वप्रथम गार्द द्वारा पुलिस अधीक्षक नगर को सलामी दी गयी, जिसके पश्चात एसपी सिटी द्वारा महिला हेल्प डेस्क को गहनता से जाँचा परखा गया, जिसमें आवेदिका/आने वाली पीड़िता का नाम,पता आदि एवं समस्या का स्पष्ट उल्लेख तथा समस्या निराकरण हेतु की गयी कार्यवाही एवं समस्या के निदान के उल्लेखित विवरण के सम्बन्ध में जानकारी की गयी।

तदोपरान्त थाना कार्यालय, मालखाना, बंदी गृह, संतरी पहरा, कम्प्यूटर कक्ष, विवेचक कक्ष, साइबर हेल्प डेस्क, शौचालय, स्नानघर, बैरक, थाना परिसर में साफ-सफाई, स्वच्छ पानी की उपलब्धता आदि का निरीक्षण करते हुए मालखाने में रखे शस्त्रों की साफ सफाई व रख रखाव का निरीक्षण किया व थाना कार्यालय में रखे अभिलेखों का बारिकी से निरीक्षण किया गया।

एसपी सिटी द्वारा त्यौहार रजिस्टर, अपराध रजिस्टर, टॉप-10 अपराधियों की सूची का अवलोकन कर अपराधियों पर और अधिक प्रभावी कार्यवाही करने एवं नये सिरे से टॉप-10 अपराधियो को चिन्हित कर वैधानिक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया। एसपी सिटी द्वारा गैंगस्टर अधिनियम के अन्तर्गत पंजीकृत अभियोगों में धारा 14(1) गैंगस्टर एक्ट के अन्तर्गत कार्यवाही कर अपराधियों की संपत्ति के जब्तीकरण की कार्यवाही किये जाने हेतु सम्बन्धित को कड़ाई से पालन करने तथा हिस्ट्रीशीटर्स की समय-समय पर चैकिंग करने एवं फ्लाई सीट में चेकिंग की प्रविष्टियां पूर्ण कराने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया।

[irp cats=”24”]

पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा थाना परिसर में खडे माल मुकदमाती एवं लावारिस वाहनों के शीघ्र निस्तारण करने हेतु थाना प्रभारी सिविल लाईन को निर्देशित किया गया। पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा थाने पर नियुक्त पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों/ग्राम प्रहरियों से वार्ता कर उनकी समस्याओं को जानकर तत्काल निस्तारण हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय