Wednesday, April 30, 2025

मेरठ में अश्लील वीडियो बनाकर विधवा से दुष्कर्म, अब बेटियों पर बुरी नजर

मेरठ। नौचंदी थाना क्षेत्र में एक युवक ने विधवा की अश्लील वीडियो बना ली और ब्लैकमेल कर कई बार दुष्कर्म किया। आरोपी महिला की बेटियों पर भी गलत नीयत रखने लगा। महिला की शिकायत पर नौचंदी थाने में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने उसकी तलाश में दबिश दी लेकिन आरोपी नहीं मिला।

मेडिकल थाना क्षेत्र में एक महिला पति की मौत के बाद दो बेटियों के साथ किराये के मकान में रहती है। आरोप है कि फूलबाग कालोनी निवासी संजय कश्यप ने एक दिन मौका पाकर महिला की अश्लील वीडियो बना ली और ब्लैकमेल कर अवैध संबंध के लिए दबाव बनाने लगा।

महिला ने विरोध किया तो उसने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर महिला से दुष्कर्म किया। शराब के नशे में धुत होकर वह अक्सर उसके घर पहुंच जाता और गंदी हरकतें करता। इस बीच महिला गर्भवती हो गई तो आरोपी ने उसका जबरन गर्भपात भी करा दिया। अब महिला की दो बेटियों पर उसकी बुरी नजर है और वह उनका पीछा करने लगा। इस बात की जानकारी लगने पर महिला ने विरोध किया और पुलिस से शिकायत की।

[irp cats=”24”]

उसने आरोपों से जुड़े कुछ सुबूत भी सौंपे। शनिवार को महिला की तहरीर पर आरोपी संजय कश्यप के खिलाफ दुष्कर्म समेत विभिन्न गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। इंस्पेक्टर नौचंदी सुबोध सक्सेना ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश की जा रही है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय