Wednesday, May 8, 2024

बीजेपी के जिला अध्यक्ष पत्नी सहित डेंगू के चपेट में आए, पॉजिटिव मरीजों की संख्या 75 हुई

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

बांदा । जिले में डेंगू और वायरल फीवर का प्रकोप थमने का नाम नहीं ले रहा है। प्रतिदिन डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। इधर भाजपा के जिला अध्यक्ष संजय सिंह अपनी पत्नी समेत डेंगू की चपेट में आ गए हैं। जिन्हें इलाज के लिए लखनऊ के वेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका पत्नी सहित इलाज चल रहा है। वहीं पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने रविवार को एक मंदिर में उनके शीघ्र स्वास्थ्य की कामना को लेकर पंच कुंडीय यज्ञ का आयोजन किया। जिले में अब तक 75 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हो चुकी है।

जनपद में पिछले एक सप्ताह से डेंगू पॉजीटिव मरीजों में लगातार इजाफा हो रहा है। शनिवार को जिला अस्पताल की पैथोलॉजी में 275 मरीजों की जांच कराई गई। इनमें 32 डेगू जांच के सैंपल लिए गए। जांच के बाद इनमें से आठ मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई थी। इस तरह जिले में डेंगू पीड़ित मरीजों की संख्या 75 हो गई।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

वहीं भाजपा के जिला अध्यक्ष संजय सिंह पत्नी समेत डेंगू की चपेट में आ गए हैं। उनकी जांच कहां हुई है अभी अभी इस बात का पता नहीं चल सका है। लेकिन भाजपा के जिला महामंत्री मनीष गुप्ता ने बताया कि जिला अध्यक्ष और उनकी पत्नी डेंगू से पीड़ित है। उनका लखनऊ के वेदांता अस्पताल में इलाज चल रहा है।

उन्होंने बताया कि जिला अध्यक्ष के शीघ्र स्वास्थ्य की कामना को लेकर रविवार को पंचकुंडीय यज्ञ का आयोजन किया गया। जिसमें पार्टी के कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लेकर उनके शीघ्र स्वास्थ्य की कामना की।

इधर डेंगू से पीड़ित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ने से स्वास्थ्य विभाग द्वारा शहर में टीम बनाकर निरोधक कार्रवाई किए जाने का दावा किया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अनिल कुमार श्रीवास्तव के मुताबिक शनिवार को टीम ने शहर के खूंटी चौराहा अलीगंज, बंगाली पुरा, आवास विकास में 172 घरों का निरीक्षण किया। इन घरों में 739 पात्रों को देखा गया। जिसमें 12 घरों में एडीज मच्छर का लार्वा धनात्मक पाया गया। इसके लिए 6 घरों को नोटिस दी गई। जल भराव वाले स्थान पर लार्वा निरोधक दवा का छिड़काव किया गया।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय