Thursday, June 13, 2024

बिहार में छह जिले के जिलाधिकारी सहित कई आईएएस अधिकारियों का तबादला

पटना। बिहार सरकार ने मंगलवार को राज्य के छह जिलों के जिलाधिकारी सहित कई आईएएस अधिकारियों का स्थानांतरण कर दिया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है।

जारी अधिसूचना के मुताबिक, जमुई के जिलाधिकारी रहे अवनीश कुमार सिंह को मुंगेर का जिलाधिकारी बनाया गया है। जबकि, प्राथमिक शिक्षा के निदेशक पंकज कुमार को अगले आदेश तक शिवहर का जिलाधिकारी का दायित्व सौंपा गया है।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

इसी तरह मुख्यमंत्री सचिवालय के संयुक्त सचिव राकेश कुमार को जमुई का जिलाधिकारी जबकि मध्याह्न भोजन निदेशक मिथिलेश मिश्र को प्राथमिक शिक्षा के निदेशक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

मुंगेर के जिलाधिकारी नवीन कुमार को अगले आदेश तक रोहतास का जिलाधिकारी बनाया गया है। जबकि, किशनगंज के जिलाधिकारी श्रीकांत शास्त्री को औरंगाबाद का जिलाधिकारी तथा रोहतास के जिलाधिकारी रहे धर्मेंद्र कुमार को नगर विकास एवं आवास विभाग का अपर सचिव बनाया गया है।

इसके अलावा औरंगाबाद के जिलाधिकारी सुहर्ष भगत को राज्य स्वास्थ्य समिति का अपर कार्यपालक निदेशक तथा वित्त विभाग के संयुक्त सचिव तुषार सिंगला को किशनगंज का जिलाधिकारी बनाया गया है।

 

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,329FollowersFollow
58,054SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय