Saturday, May 18, 2024

मुज़फ़्फ़रनगर में सिविल लाइन में निर्माण पर मुक़दमा दर्ज,पाकिस्तानी नागरिक की ज़मीन पर बन रहा था बाज़ार

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

मुजफ्फरनगर। जिले के सिविल लाइन इलाके में पाकिस्तानी नागरिक की ज़मीन पर हो रहे निर्माण के विरुद्ध कार्रवाई की गई है। इस मामले में लेखपाल द्वारा निष्करांत संपत्ति पर निर्माण कराने के आरोप में 3 लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया है।

आरोप है कि जिला प्रशासन के आदेश पर लेखपाल ने यह निर्माण करवाया है। जिसके बाद पुलिस ने सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम 1984 के तहत मुकदमा दर्ज किया और आगे की कार्रवाई शुरु कर दी।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

दरअसल थाना सिविल लाइन में शहर लेखपाल संजीव शर्मा ने मुकदमा दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि क्षेत्र के बुलेटिन वाली गली में पाकिस्तान चले गए नागरिक मोहम्मद सदाकत अली की 214 वर्ग गज भूमि है। जो कि निष्करांत संपत्ति घोषित है।

आरोप है कि दिल्ली निवासी अमित गोयल तथा सदर तहसील निवासी अर्पित गर्ग व मुकेश गर्ग बुलेटिन वाली गली स्थित निष्करांत संपत्ति पर अवैध निर्माण करा रहे हैं। इस मामले में कई बार नोटिस दिए जाने के बावजूद निर्माण नहीं रोका गया।

जिसके बाद शहर लेखपाल संजीव शर्मा ने तीनों लोगों के विरुद्ध सार्वजनिक संपत्ति नुकसान निवारण अधिनियम की धारा 3 और 4 में मुकदमा दर्ज कराया है। थाना सिविल लाइन पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,319FollowersFollow
50,181SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय