Sunday, April 27, 2025

सहारनपुर में पुलिस और गोकशों के बीच मुठभेड़ में गोली लगने से 25 हजार का इनामी गोकश हुआ घायल, गिरफ्तार 

सहारनपुर। सहारनपुर जनपद के रामपुर मनिहारान में पुलिस और गोकशों के बीच हुई मुठभेड़ में 25 हजार का इनामी गोकश गोली लगने से घायल हो गया। जिसे बाद में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। जबकि पकड़े गए गोकश का एक साथी चकमा देकर फरार हो गया।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार सहारनपुर जनपद की रामपुर मनिहारान पुलिस और गोकशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में गोली लगने से 25 हजार का इनामी गोकश घायल हो गया। घायल होने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी सहारनपुर डा.विपिन ताडा और एसपी देहात सागर जैन ने बताया कि बीती रात रामपुर मनिहारान पुलिस अंबाला देहरादून हाईवे के नीचे अंडरपास के नजदीक चेंकिग कर रही थी।

[irp cats=”24”]

 

इसी दौरान एक बिना नंबर प्लेट की मोटर साइकिल पर दो व्यक्ति चुन्हैटी रोड की तरफ से ग्राम पहासू की तरफ जाने वाले रास्ते पर आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो वे पुलिस टीम पर फायरिंग कर वापस चुन्हैटी रोड की तरफ भागने लगे। इसके बाद पुलिस टीम ने बदमाशों का पीछा किया गया तो घना कोहरा होने के कारण उनकी मोटर साइकिल फिसल कर गिर गई। पुलिस टीम को अपने नजदीक आता देख बदमाशों ने पुलिस टीम पर दोबारा फायरिंग की। जिसके बाद पुलिस कर्मियों ने भी जवाबी फायरिंग की।

 

वहीं, जवाबी फायरिंग में एक बदमाश साजिद उर्फ काला पुत्र रियासत निवासी ग्राम लंढौरा गुर्जर, थाना रामपुर मनिहारन गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस ने उसे उपचार के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया, जबकि उसका एक साथी मौके से फरार होने में सफल रहा।गिरफ्तार किए गए आरोपी के पास से एक तमंचा 315 बोर, दो कारतूस व बिना नंबर प्लेट की चोरी की मोटर साइकिल और गोकशी करने के उपकरण बरामद किए गए हैं। साजिद रामपुर मनिहारान थाने से गैंगस्टर एक्ट में वांछित था। उस पर आधा दर्जन मुकदमे भी दर्ज हैं।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय