Monday, February 24, 2025

नोएडा में गैंगस्टर एक्ट में वांछित 25 हजार रुपए का इनामी बदमाश गिरफ्तार

नोएडा। थाना दादरी पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहे 25 हजार रुपए के इनामी कुख्यात डकैत को आज असलहा समेत गिरफ्तार किया है।
थाना दादरी के प्रभारी सुजीत उपाध्याय ने बताया कि राहुल पुत्र प्रेम पाल के खिलाफ थाना दादरी पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की थी। राहुल गैंग बनाकर डकैती की वारदात करता है। उन्होंने बताया कि पूर्व में इसकी गिरफ्तारी थाना दादरी पुलिस द्वारा की गई थी। उन्होंने बताया कि गैंगस्टर एक्ट के मामले में आरोपी काफी दिनों से फरार चल रहा था।

उसकी गिरफ्तारी पर पुलिस उपायुक्त जोन तृतीय द्वारा 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था। उन्होंने बताया कि आज दादरी पुलिस ने उसे अजायबपुर क्षेत्र राजा ढाबा के पास से एक अवैध तमंचा मय कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया है। इस गैंग में शामिल अन्य लोगों की पुलिस तलाश कर रही है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय