Monday, May 29, 2023

एक शादी ऐसी भी.. बाराती बन दूल्हे को लेकर पहुंची पुलिस, रस्मों के बाद दुल्हन पहुंची ससुराल तो दूल्हा वापस जेल!

सतना। मध्यप्रदेश के सतना जिले में एक अनोखी शादी हुई। पुलिस जेल से आरोपी को लेकर सीधे उसकी ससुराल पहुंची और वैवाहिक रस्में पूरी होने के बाद फिर उसे जेल भेज दिया गया।

- Advertisement -

मामला सतना जिले के कोलगवां थाना क्षेत्र के करवा गांव का है। यहां के विक्रम चौधरी और उसके पिता को शराब की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। उसकी 16 मई को शादी थी मगर वह जेल में था और दोनों ही परिवार शादी की सभी तैयारियां पूरी कर चुके थे। इन स्थितियों में विक्रम ने शादी के लिए न्यायालय में जमानत का आवेदन किया, मगर उसे जमानत नहीं मिली, हां न्यायालय ने पुलिस अभिरक्षा में शादी करने की अनुमति जरूर दे दी।

शादी की दिन विक्रम को पुलिस दल लेकर उसके ससुराल पहुंचा और रात भर शादी की रस्में हुई और विदाई का कार्यक्रम हुआ। विक्रम की पत्नी तो मायके से ससुराल चली गई मगर विक्रम को पुलिस शादी की सभी रस्में पूरी करने के बाद सीधा जेल ले गई।

Related Articles

- Advertisement -

STAY CONNECTED

74,675FansLike
5,201FollowersFollow
32,576SubscribersSubscribe
- Advertisement -

ताज़ा समाचार

- Advertisement -

सर्वाधिक लोकप्रिय