Sunday, December 10, 2023

कोर्ट परिसर में नाबालिग ने किया आत्मदाह का प्रयास, बहन के देवर से करती है प्यार, शादी से लड़का कर रहा इनकार

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर थाना क्षेत्र के सूरजपुर न्यायालय परिसर के गेट नंबर 2 के बाहर एक नाबालिग किशोरी ने जमकर हंगामा किया। उसने अपने ऊपर पेट्रोल छिड़क लिया और आत्महत्या की कोशिश की। उसे पास खड़े सुरक्षाकर्मियों ने बचा लिया।

उसका कहना है कि वह अपने बहन के देवर से बहुत प्यार करती है। लेकिन, वह उससे शादी से इनकार कर रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस के सामने हंगामा करते हुए किशोरी ने अपने ऊपर पेट्रोल डाल लिया और खुद को आग लगाने लगी।

- Advertisement -

लेकिन, मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने आग लगने से पहले ही लड़की को पकड़ लिया। इसके बाद लड़की को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। लड़की के द्वारा न्यायालय में 156/3 में एक प्रार्थना पत्र डाला गया था। वह एक युवक से प्रेम करती है। लेकिन, वह लड़का उससे शादी नहीं करना चाहता।

इसी बात से वह नाराज थी और उससे शादी करना चाहती थी। उसने कार्रवाई नहीं होने आत्महत्या की कोशिश की।

- Advertisement -

लड़का मूलरूप से बदायूं का रहने वाला है। यह लड़की थाना फेस टू क्षेत्र में रह रही थी। पुलिस ने लड़की की बात सुनी है। पुलिस ने लड़की की हरसंभव मदद करने का आश्वासन दिया है।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 


Related Articles

STAY CONNECTED

74,381FansLike
5,280FollowersFollow
40,644SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय