Saturday, May 11, 2024

बेगूसराय में फिर एक युवक की गोली मारकर हत्या

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

बेगूसराय। बेगूसराय में गोली मार कर हत्या का सिलसिला चल रहा है। बीते 24 घंटे में यहां तीन लोगों की हत्या हो चुकी है। रविवार की सुबह बछवाड़ा थाना क्षेत्र में सेवानिवृत शिक्षक की गोली मारकर हुई हत्या मामले का पुलिस अभी उद्वेदन भी नहीं कर सकी थी कि देर शाम खोदावंदपुर थाना क्षेत्र में एक युवक की गोली मार कर हत्या कर दी गई।

घटना फफौत पंचायत के भोला बांध पोखर चकवा के समीप की है। मृतक की पहचान चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के कुम्भी निवासी मोहन महतो के पुत्र धीरज कुमार के रूप में की गई है। मृृतक फफौत गांव निवासी कैलाश महतो का दामाद बताया जा रहा है। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष सुदीन राम घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच कर रहे हैं।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि मृतक कुछ दिन पूर्व शराब के मामले में जेल से बाहर निकाला है। आज वह ससुराल के समीप बहियार की ओर दोस्तों के साथ था। इसी दौरान देर शाम हत्या कर उसके दोस्त फरार हो गए हैं। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे तो उसे मृत देखा। जिसके बाद गांव में हड़कंप मच गया।

एसपी योगेन्द्र कुमार ने बताया कि कुम्भी निवासी धीरज कुमार की गोली लगने से मृत्यु हो गई है। खोदावंदपुर थाना की पुलिस टीम जांच रही है। धीरज के रिश्तेदारों ने पुलिस को बताया है कि धीरज के ही दोस्त नीतीश कुमार एवं मुकेश पासवान ने गोली मारी है। मृतक धीरज, नितेश एवं मुकेश का आपराधिक इतिहास है। तीनो जेल जा चुके हैं, प्रथम दृष्ट्या तीनों दोस्तों के बीच आपसी लड़ाई में हत्या प्रतीत हो रहा है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय