Monday, April 28, 2025

उत्तरप्रदेश उपचुनावः घोसी विधानसभा के बीजेपी के प्रत्याशी दारा सिंह चौहान पर फेंकी गई स्याही

लखनऊ। घोसी विधानसभा सीट के उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान के चेहरे पर एक युवक काली स्याही फेंक देने का मामला सामने आया है। आरोपी घटना को अंजाम देकर फरार हो गया। जिसके बाद दारा सिंह चौहान ने इसके लिए समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा।

आपको बता दें कि पुलिस एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। मीडिया से बात करते हुए भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान ने कहा कि विरोधी पार्टी हार के डर से बौखला गई है। उन्होंने सपा के प्रत्याशी सुधाकर सिंह पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके इशारे पर कार्यकर्ताओं ने यह कृत्य किया है। दोषी को कठोर दंड मिलना चाहिए।

बढ़ती लोकप्रियता से समाजवादी पार्टी बौखलाई

[irp cats=”24”]

बताया कि उन्होंने उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया है। जो भी इसमें संलिप्त पाया जाएगा, उस पर कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ की बढ़ती लोकप्रियता से समाजवादी पार्टी बौखला गई है। इसी वजह से मुझ पर स्याही फेंकी गई है। जनता इसका जवाब ईवीएम में बटन दबा कर देगी।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय