Sunday, May 12, 2024

मुजफ्फरनगर में सौतेले बाप ने नाबालिग बेटी से किया बलात्कार, गिरफ्तार

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

मुजफ्फरनगर। जिले में सौतेले बाप ने ही अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दे दिया। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

जानकारी के मुताबिक सौतेले बाप ने हवस की आग में 12 वर्षीय बेटी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे डाला है। तबीयत बिगड़ने पर पीड़िता किशोरी ने अपनी मां को घटना के बारे में जानकारी दी। पत्नी ने पति के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए गिरफ्तार कर लिया।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

भोपा थाना क्षेत्र की निवासी महिला ने बताया कि वह पिछले पांच वर्षों से सोनू निवासी बेहड़ा सादात के साथ रह रही है। पहले पति से अलग होकर उसके साथ में दो बेटी व एक बेटा हैं। सोनू से भी एक पुत्र पैदा हुआ है। जो दो वर्ष का है। सोनू मजदूरी का कार्य करता है। महिला भी घरेलू काम कर मजदूरी करती है। उसकी बड़ी बेटी अपने पेट में तेज दर्द होने की शिकायत कर रही थी।

जानकारी करने पर उसने बताया कि आधी रात को उसके पिता ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। सोनू डरा धमका कर पहले भी दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे चुका है। पीड़िता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने सोनू के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

 

एसपी देहात अतुल कुमार श्रीवास्तव का कहना है कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस घटना की विस्तृत जांच कर रही है।

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय