Monday, April 21, 2025

आम आदमी पार्टी सांसद संजय सिंह ने गिरफ्तारी को दिल्ली हाई कोर्ट में चुनौती दी, आज ही होगी सुनवाई

नई दिल्ली। दिल्ली आबकारी नीति कथित घोटाला मामले में ईडी द्वारा गिरफ्तार आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह ने आज दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। उन्होंने अपनी गिरफ्तारी को चुनौती दी है।

संजय सिंह की ओर से पेश वकील ने चीफ जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा की अध्यक्षता वाली बेंच के समक्ष आज ही सुनवाई की मांग की। इसके बाद कोर्ट ने आज मामले की सुनवाई करने का आदेश दिया। उल्लेखनीय है कि ईडी ने संजय सिंह को चार अक्टूबर को उनके सरकारी आवास पर पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया था। फिलहाल संजय सिंह आज तक की ईडी हिरासत में हैं। पांच अक्टूबर को राऊज एवेन्यू कोर्ट ने संजय सिंह को 10 अक्टूबर तक की ईडी हिरासत में भेजा था। 10 अक्टूबर को कोर्ट ने आज तक की ईडी हिरासत में भेजा था। आज संजय सिंह को राऊज एवेन्यू कोर्ट में पेश किया जाना है।

यह भी पढ़ें :  मुजफ्फरनगर में पटेलनगर के रामलीला निर्देशक अमित भारद्वाज ने की गोली मारकर आत्महत्या, क्षेत्र में शोक व्याप्त
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय