Tuesday, July 2, 2024

मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के विरोध में आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी का पुतला फूंका

मेरठ। मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के विरोध में आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी और सीबीआई का पुतला फूंका।

मेरठ में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने आज जमकर प्रदर्शन किया। आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने इस दौरान पीएम मोदी और सीबीआई का पुतला फूंका और नारेबाजी की।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी के विरोध आज आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। मेरठ में आज सड़कों पर आम आदमी के कार्यकर्ता उतरे और जमकर नारेबाजी की। आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने हाथ में मोदी सरकार विरोधी बैनर लिए हुए थे। कमिश्नरी चौराहे पर आप कार्यकर्ताओं ने नरेंद्र मोदी और सीबीआई का पुतला फूंका।

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया को सीबीआई ने शराब घोटाले में पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। आप कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष अंकुश चौधरी के नेतृत्व में नरेंद्र मोदी और सीबीआई का पुतला फूका। मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी को आम आदमी पार्टी ने लोकतंत्र के लिए काला दिन बताया।

जिलाध्यक्ष अंकुश चौधरी ने कहा कि मनीष सिसोदिया  बेकसूर हैं और जनता इसका जवाब जरूर देगी। उन्होंने कहा कि इससे हमारा संघर्ष और मजबूत होगा। मनीष सिसोदिया की गिरफ्तारी तानाशाही की इंतेहा है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,098FansLike
5,351FollowersFollow
64,950SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय