Monday, April 28, 2025

सहारनपुर में हादसों पर नहीं लग रहा अंकुश, साढ़े तीन साल में 1611 हादसों में 1131 की मौत और 1710 घायल हुए

सहारनपुर। सहारनपुर जिले में सड़क हादसे रूकने का नाम नहीं ले रहे हैं। आए दिन लोगों की जान जा रही है। परिवहन विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक वर्ष 2021 से 31 मई  2024 तक 1611 सड़क हादसे हुए हैं। जिसमें 1131 लोगों की जान जा चुकी है और 1710 लोग घायल हुए हैं। जिला रोल आउट प्रबंधक अजीम सैफी ने आज बताया कि एक जनवरी 2021 से 31 दिसंबर 2021 तक 487 दुर्घटनाओं में 369 लोगों की मौत हुई और 509 लोग घायल हुए। वर्ष 2022 में 473 सड़क दुर्घटना हुई। जिसमें 333 लोगों की मौत हुई और 547 घायल हुए। वर्ष 2023 में  506 सड़क दुर्घटनाओं में 337 लोगों की मौत हुई और 512 लोग घायल हुए। जबकि मौजूदा साल में 31 मई तक 145 सड़क दुर्घटनाओं में 92 लोगों की मौत हुई और 142 लोग घायल  हुए।

 

 

[irp cats=”24”]

जिले में ज्यादा दुर्घटना वाले स्थान चिन्हित हैं उसमें जामिया तिब्बिया देवबंद, सांखन कलां नहर देवबंद, साईंधाम मंदिर देवबंद, गणेशपुर और मोहंड़ राष्ट्रीय राजमार्ग, गंदेवड़  तिराहा, कलसिया तिराहा बेहट आदि शामिल हैं। हादसों की बड़ी वजह शराब पीकर वाहन चलाना। स्कूटर और बाइक सवारों द्वारा हेलमेट का उपयोग नहीं करना, कारों में शीट बेल्ट का उपयोग नहीं करना तथा तेज गति से वाहन चलाना आदि है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय