Sunday, April 27, 2025

अयोध्या में मजार पर आई महिला से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

अयोध्या। गांव में मजार पर सजदा करने गई एक महिला के साथ एक व्यक्ति ने दुराचार किया। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारियों ने मौके पर पहुंच कर निरीक्षण किया।

 

आरोप है रौनाही थाना क्षेत्र के एक गांव में सोमवार की सुबह करीब 7 बजे कर्बला की एक मजार पर रोज की तरह सजदा करने गई लगभग 33 वर्षीय अविवाहित मुस्लिम महिला को गांव निवासी दो बच्चों का पिता लगभग राम अनुज वर्मा ने जबरन दबोच कर पास के एक आम की बाग में खींच ले गया और दुराचार किया।

[irp cats=”24”]

 

महिला के विरोध पर उसे मारा पीटा और किसी को बताने पर जान से मार डालने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया। आपबीती घर आकर महिला ने परिजनों को बताया और जानकारी आसपास के लोगों को हुई तो पूरे गांव में हड़कंप मच गया। पीड़िता के परिजनों ने पहले सूचना 112 पर पुलिस को दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहित आला अधिकारियों को तत्काल अवगत कराया और आधे घंटे में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राज करन नैयर, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अतुल कुमार सोनकर, सीओ संजीव सिंह सहित रौनाही पुलिस मौके पर पहुंच गए। कुछ देर के लिए गांव छावनी में तब्दील नजर आने लगा। पीड़िता की पहिचान पर ही आरोपी युवक को भागने से पहले ही पुलिस ने दबोच लिया और पीड़िता सहित आरोपी को थाने ले आई। थाने में पीड़िता के भाई इसरार की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर युवक की जेल रवानगी तय कर दी।

 

प्रभारी निरीक्षक पंकज सिंह ने बताया कि मुस्लिम समाज की गैर शादी शुदा महिला के साथ गैरसमाज के एक दो बच्चों के पिता द्वारा किए गए दुराचार का मामला सामने आया है। आरोपी को पकड़ कर केस दर्ज कर जेल भेजा जा रहा है। पीड़िता को मेडिकल जांच और इलाज के लिए सीएचसी सोहावल भेजा गया है। सुरक्षा की दृष्टि से गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। अभी भदरसा में हुए बलात्कार कांड का मामला शांत भी नहीं हो पाया था कि रौनाही थाना क्षेत्र यह घटना हो गई। मामला दो संप्रदाय से जुड़े होने के कारण पुलिस ने यहां तेजी दिखाई और घटना के बाद कुछ ही घंटे में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय