Tuesday, April 1, 2025

अभिनेता अक्षय कुमार ने दून में पुलिस जवानों के साथ खेला वॉलीबॉल मैच, एसएसपी के साथ गाने पर झूमे

देहरादून। बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार ने शुक्रवार शाम पुलिस लाइन देहरादून में एक शाम कार्यक्रम में बॉलीवाल मैच पुलिस के जवानों के साथ खेला। मैच में अक्षय कुमार की टीम विजेता रही। इस मौके पर पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अशोक कुमार अभिनेता अक्षय कुमार का स्वागत किया। विजेता टीम को डीजीपी अशोक कुमार और अलखनंदा अशोक ने ट्रॉफी प्रदान की।

इस अवसर पर अक्षय कुमार ने “ए मेरी जमी..” गाने पर डीजीपी, एसएसपी सहित जवानों के साथ झूमते नजर आये।

वॉलीबॉल मुकाबले में टीम ए में अक्षय कुमार, एसपी अभिनय सिंह, पंकज कुमार, एच. शंख यशपाल, मनीष, विकास और प्रशान्त थे। और टीम बी में एडीजी अमित सिन्हा, विष्णु राठी, वंश पुंडीर सिद्धांत पाल, अज्री रावल और नवीन थे।

उल्लेखनीय है कि अक्षय कुमार उत्तराखंड में शूटिंग के लिए पहुंचे हैं। इसी क्रम में डीजीपी के विशेष आग्रह पर अक्षय कुमार मैच खेलकर पुलिस जवानों की हौसला अफजाई की। अक्षय कुमार के पिता भी सेना में थे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

75,563FansLike
5,519FollowersFollow
148,141SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय