Thursday, May 15, 2025

मुजफ्फरनगर में सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे के खिलाफ प्रशासन का सख्त एक्शन, चलाया बुलडोजर अभियान

मुजफ्फरनगर. मीरापुर सरकारी भूमि को अवैध कब्जे से मुक्त कराने के लिए प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए बुलडोजर अभियान चलाया। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार उपजिलाधिकारी जानसठ सुबोध कुमार के नेतृत्व में ग्राम किथौड़ा और मुकल्लमपुरा में अवैध प्लॉटिंग पर बड़ी कार्रवाई की गई।

मुजफ्फरनगर में मेरठ के युवक की गोलियों से भूनकर हत्या, साथी को भी मारी गोली, गंभीर

कार्रवाई के दौरान तहसीलदार सतीशचंद बघेल, राजस्व निरीक्षक, और क्षेत्रीय लेखपाल की मौजूदगी में खसरा, खतौनी, और शजरा का गहन अवलोकन किया गया। भूमि की पैमाइश के बाद पाया गया कि कुछ भूमाफियाओं ने सरकारी जमीन को अवैध रूप से अपने कॉलोनियों में सम्मिलित कर प्लॉटिंग की है।

प्रशासन ने मौके पर चिन्हित सरकारी भूमि पर अवैध निर्माण को जेसीबी मशीन की मदद से ध्वस्त कर दिया। इसके अलावा, अवैध कॉलोनियां विकसित करने वालों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज करने का निर्देश भी दिया गया।

भूमाफियाओं को कड़ा संदेश देते हुए प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सरकारी भूमि जैसे नाली, चकरोड, तालाब आदि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भविष्य में ऐसी गतिविधियों को रोकने के लिए संबंधित विभागों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

इस अभियान से प्रशासन ने यह साफ कर दिया है कि सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जे करने वालों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई जारी रहेगी।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय