Sunday, April 13, 2025

मिमलाना के बाद अब सोहंजनी तगान में मिली प्रतिबंधित मछली, चोरी छिपे किया जा रहा था पालन, मत्स्य विभाग ने की कार्रवाई

मुज़फ्फरनगर। जिले के मिमलाना गांव के बाद अब मंसूरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम सोहंजनी तगान में भी प्रतिबंधित मछलियां मिली है, बड़ी मात्रा में यहां मांगुर मछलियों का पालन किया जा रहा था। मत्स्य विभाग ने सूचना मिलने पर शुक्रवार को बड़ी कार्यवाही करते हुए 10 कुंतल प्रतिबंधित थाई मछलियों को नष्ट कराया गया और कड़ी चेतावनी दी है।
मत्स्य विभाग के अधिकारी आनंद जासवाल ने बताया कि मत्स्य विभाग को एक सूचना प्राप्त हुई थी कि खतौली विधानसभा क्षेत्र के गांव सोहंजनी तगान में भी निजी भूमि पर गांव के तीन तालाबों में सरकार द्वारा प्रतिबंधित थाई मांगुर मछली का पालन किया जा रहा है। सूचना मिलते ही विभाग गांव में पहुंच कर तालाबो का निरीक्षण किया गया तो गांव के निजी तालाबों में थाई मांगुर मछली का पालन होता हुआ मिला। यहां निजी भूमि पर इमरान और हरीश त्यागी द्वारा चोरी छिपे मछली पालन किया जा रहा है। मत्स्य विभाग ने उच्च अधिकारियों को सूचना देते हुए अवैध मछली पालकों को नोटिस देकर कार्यवाही की है और मौके पर प्राप्त प्रतिबंधित मांगुर मछली को गड्ढा खोद कर नष्ट करा दिया गया। उन्होंने कहा कि यदि आगे भी इस तरह की प्रतिबंधित मछली का पालन होता हुआ पाया गया तो उनके विरूद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी।
इस संबंध में खतौली नायाब तहसीलदार अमित रस्तौगी ने बताया कि सोहंजनी तागान में दो तालाबों में प्रतिबंधित मछली का पालन किया जा रहा था। आज मत्स्य विभाग ने सख्त कार्रवाई करते हुए करीब 10 कुंतल मांगुर मछलियों को नष्ट कराया गया है।
आपको बता दें कि इससे पहले गांव मिमलाना के तालाब में प्रतिबंधित मछली थाई मांगुर पकड़ी गई थी। जिसकी सूचना पर प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए मछली भरे ट्रक और मांस काटने की मशीन को सीज कर दिया था और प्रतिबंधित 110 क्विंटल मछली जमीन में गड्ढा खोदकर दबवाई थी। जिसके बाद आज सोहंजनी तगान में भी प्रतिबंधित मछली पालन होता पाया गया।

यह भी पढ़ें :  मुज़फ्फरनगर में दिन निकलते ही युवक की हत्या, हाईवे पर मिला शव, लूट के बाद हत्या की आशंका
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय