Monday, May 19, 2025

वायु गुणवत्ता में हुआ सुधार, निगम ने तेज किए निर्माण कार्य

गाजियाबाद। वायु गुणवत्ता में सुधार होने पर निर्माण कार्यों ने रफ्तार पकड़ ली है। नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने बताया कि ग्रैप हटने के बाद निर्माण कार्यों में तेजी लाई गई है, सभी जोनों केे वार्डों में निर्माण कार्य शुरू करा दिए गए हैं। निर्माण कार्यों की निगरानी वह स्वयं कर रहे हैं।

 

डा. सुनील तेवतिया होंगे मुजफ्फरनगर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी, सोमवार को लेंगे चार्ज

 

 

मुख्य अभियंता निर्माण एनके चौधरी ने बताया कि मोहननगर जोन के वार्ड संख्या 83 में डैंस के कार्य को पूर्ण किया गया है। वसुंधरा के वार्ड 43 कड़कड़ में भी रुके हुए कार्य को पूरा कराया गया है। विजयनगर में डूंडाहेडा वार्ड 27 की आंतरिक गलियों में इंटरलॉकिंग का काम कराया गया सिटी जोन में वार्ड 49 नंदग्राम के मुख्य रोड की मरम्मत का शुरू करा दिया गया है। कविनगर जोन में शास्त्रीनगर सी ब्लॉक वार्ड 47 की कई मुख्य सड़कों का कार्य पूरा कराया गया है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय