Saturday, April 26, 2025

सहारनपुर में पूर्व बसपा सांसद हाजी फजर्लुरहमान कुरैशी सपा में हुए शामिल, अखिलेश यादव ने किया स्वागत 

सहारनपुर। सहारनपुर के पूर्व बसपा सांसद हाजी फजर्लुरहमान कुरैशी ने अखिलेश यादव का दामन थाम लिया है। फजर्लुरहमान कुरैशी समर्थकों के साथ समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए है। सपा के प्रदेश कार्यालय में आयोजित समारोह में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं सांसद अखिलेश यादव ने कहा कि फजर्लुरहमान कुरैशी के साथ आने से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी को ताकत मिलेगी। ध्यान रहे हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में मायावती ने फजर्लुरहमान कुरैशी को टिकट नहीं दिया था।
उन्होंने माजिद अली को उम्मीदवार बनाया था। फजर्लुरहमान कुरैशी लोकसभा चुनाव से पहले ही सपा में शामिल होना चाहते थे। अखिलेश यादव ने उन्हें अपना उम्मीदवार बनाने का मन भी बना लिया था लेकिन सीट कांग्रेस कोटे में चली जाने और कांग्रेस द्वारा इमरान मसूद को उम्मीदवार बना दिए जाने से फजर्लुरहमान कुरैशी की सपा में एंट्री होने से रह गई थी।
फजर्लुरहमान कुरैशी सहारनपुर के प्रमुख व्यवसायी, समाजसेवी और राजनीतिक हस्ती हैं। उन्होंने लखनऊ से फोन पर बताया कि उन्हें बसपा में कभी भी आजादी नहीं मिली। मायावती ने हमेशा उन पर भाजपा के प्रति लोकसभा में नरम रूख अख्तियार करने का दबाव बनाया था। जिससे उनका मन खिन्न था। बसपा छोड़ने की बड़ी वजह मायावती का निरंकुश नेतृत्व और भाजपा के प्रति उनकी सहानुभूति होना रहा।

 

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय