Tuesday, April 29, 2025

अमित शाह ने बंगाल भाजपा को दिया 35 लोस सीटों का टारगेट, ममता सरकार को उखाड़ फेंकने का भी लक्ष्य

कोलकाता। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने एकदिवसीय कोलकाता दौरे पर बंगाल भाजपा को कई बड़े टारगेट दिए हैं। उन्होंने राज्य की 42 में से 35 लोकसभा सीटों पर जीत के लक्ष्य के साथ काम करने को कहा है। इसके साथ ही 2026 के विधानसभा चुनाव में राज्य में भाजपा सरकार बनाने के लिए अभी से तैयारियां शुरू करने को कहा है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि नागरिकता अधिनियम (सीएए) को हर हाल में लागू किया जाएगा।

नेशनल लाइब्रेरी में प्रदेश भाजपा के सोशल मीडिया और आईटी इकाई के सदस्यों की बंद कमरे में बैठक को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि सीएए को लागू करना पार्टी की प्रतिबद्धता है। सीएए को लागू होने से कोई नहीं रोक सकता, क्योंकि यह देश का कानून है। उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर लोगों को इस मुद्दे पर गुमराह करने का आरोप लगाया।

अमित शाह ने कहा कि भाजपा राज्य की 42 लोकसभा सीटों में से 35 से अधिक सीटें हासिल करेगी। 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने 18 सीटों पर जीत दर्ज की थी।

[irp cats=”24”]

बैठक में शामिल एक नेता के मुताबिक अमित शाह ने कहा है कि अगले पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भाजपा सरकार बनाने के लिए काम करना है। भाजपा सरकार का मतलब घुसपैठ व गौ तस्करी का अंत और सीएए के माध्यम से धार्मिक आधार पर सताये गए लोगों को नागरिकता प्रदान करना होगा।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय