Thursday, April 24, 2025

नोएडा में शराब पीने बैठे पांच दोस्तों में हुई कहासुनी, चार ने मिलकर एक की कर दी धुनाई, अस्पताल में हुई मौत, 3 गिरफ्तार

नोएडा। शराब पीने के दौरान पांच दोस्तों में किसी बात को लेकर कहा-सुनी हो गई। मामला इतना बढ़ा कि 4 युवकों ने मिलकर अपने दोस्त से इस कदर मारपीट कर दी कि उसे गंभीर रूप से घायल होने पर अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। युवक को पहले नोएडा के अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर उसे सफदरजंग अस्पताल दिल्ली में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। इस मामले में आज थाना फेस-3 पुलिस ने 3 वांछित युवकों को गिरफ्तार किया। एक आरोपी की गिरफ्तारी पुलिस ने घटना वाले दिन 24 नवंबर को कर ली थी।

 

मुजफ्फरनगर के एसएसपी अभिषेक सिंह ने दो थाना प्रभारी बदले, भोपा व भौराकला में नए थानाध्यक्ष नियुक्त

[irp cats=”24”]

 

जानकारी के अनुसार थाना फेस-3 पुलिस ने आज बीट पुलिसिंग व गोपनीय सूचना के आधार पर कार्यवाही करते हुए मॉडल शाप सैक्टर-66 ममूरा से लवकुश पुत्र प्रहलाद सोनू पुत्र लौटू तथा सुरेश खत्री पुत्र टेक खत्री को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में थाना पुलिस ने रितिक पुत्र मुकेश निवासी खोडा कालोनी गाजियाबाद उम्र 19 वर्ष को पूर्व में गिरफ्तार कर चुकी है।

 

मुज़फ्फरनगर में 12 साल की बालिका को गन्ने के खेत में खींचा, दुष्कर्म की घटना को दिया अंजाम

थाना फेस-3 के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार किए गए चारों अभियुक्तों द्वारा बीती 24 नवंबर को अंकित उर्फ निशांत के साथ शराब पीने के दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया। इस विवाद में चारों अभियुक्तों ने एकजुट होकर अंकित के साथ मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। इलाज के दौरान अंकित उर्फ निशांत की सफदरजंग अस्पताल दिल्ली में मृत्यु हो गयी थी।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय